Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी, तीन दिन बाद बदल सकता है मौसम

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। लगातार कड़ाके की ठंड से नदी नाले जमने लगे हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि दिन में चटख धूप खिल रही है।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है ।उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन शाम को सर्द हवाओं के साथ पारा गोता लगा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

Advertisements
Ad 13

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्र खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में पाला पड़ने को लेकर चेतावनी दी गई है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button