Breaking NewsNational

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- कुछ नेताओं के चलते पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने पार्टी के स्थापना दिवस के दिए ही भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ जाने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि यह ‘सही मायने’ में एक राष्ट्रीय पार्टी है।

मौजूदा कुछ नेताओं के चलते पार्टी छोड़ने पर मजबूर होने का आरोप लगाते हुए सिन्हा ने कांग्रेस को देश के निर्माता गांधी, नेहरु औऱ पटेल की पार्टी बताया।  बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल , कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मौजूदगी में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में जाने की घोषणा की।

Advertisements
Ad 13

शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की बातों से सहमति जताते हुए कहा नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया गया। भाजपा के मौजूदा कुछ नेता आरोप लगाते रहे कि मंत्री नहीं बनाया गया तो बगावत कर रहे हैं लेकिन सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी है।

कांग्रेस देश की गैंड औल्ड पार्टी हैं ही लेकिन सबसे बड़ी बात की देश को स्वतंत्र करने में सबसे बड़ा योगदान किसी का रहा है तो कांग्रेस का रहा है। भाजपा को तो अपने नेताओं की परवाह नहीं। राहुल गांधी राष्ट्र का भविष्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button