Breaking NewsEntertainment

शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।

Advertisements
Ad 13
क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही राज कुंद्रा की अब कोर्ट में पेशी होगी।

सीपी मुंबई के बयान के मुताबिक, ”फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए पब्लिश करने का मामला दर्ज किया गया था। हमने इस मामले में 19/7/21 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके प्रमुख साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। इस संबंध में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और जांच जारी है।”

मामला 4 फरवरी को उपनगरीय मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी शिकायत में कुछ आरोप लगाए, जिसके बाद कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button