Breaking NewsEntertainment

ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, ट्विस्ट देख चकरा जाएगा सिर, अब OTT पर मचाएगी तहलका

2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये क्राइम थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर तहलका मचाने कौ तैयार है। 'दृश्यम' की तरह इस फिल्म की कहानी भी पिता और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सस्पेंस और थ्रिल दोनों आपको देखने को मिलेगा।

OTT Release: ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई है, जिसमें कुछ दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। अगर आप भी फिल्में देखने के शौकीन है और कुछ अच्छा देखने के लिए बेताब है तो साउथ की ये नई फिल्म देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सस्पेंस थ्रिलर देखना पसंद करते है तो आपको मजा ही आ जाएगा। आज हम आपको एक ऐसी धांसू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका एक-एक सीन आपका दिमाग हिला देगा। इस फिल्म को अगर आप देखने बैठ गए तो आखिरी तक कहानी में उलझे रहेंगे। इसकी कहानी ‘दृश्यम’ की तरह ही शानदार है।

2 घंटा 15 मिनट वाली क्राइम थ्रिलर

हम जिस फिल्म की बात कर रहे, उसका नाम ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ है। थिएटर में सफल प्रदर्शन के बाद ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जबरदस्त कहानी का वादा करती है, जो सस्पेंस, इमोशनल ड्रामे और दमदार अभिनय से भरपूर है। इस फिल्म में जोजू जॉर्ज और बीजू मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसमें लीना, निरंजना अनूप और लियोना लिशॉय जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। दीनू थॉमस एलान द्वारा लिखित और शाजी नदेसन द्वारा निर्मित ये फिल्म ओटीटी रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है।

दिमाग से खेल कर जाएगी धांसू कहानी

Advertisements
Ad 27

‘वलाथु वशाथे कल्लन’ की कहानी एक पिता की दिल दहला देने वाली कहानी है, जो अपनी बेटी के लापता होने के बाद दुख और गुस्से से भरा होता है। वह उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ इंसाफ पाने का फैसला करता है, जिसके बारे में उसे यकीन है कि वह इस अपराध में शामिल है। जब सिस्टम उसे निराश करता है तो वह खुद ही कमान संभाल लेता है। वह बड़ी ही सूझ-बूझ से सुराग इकट्ठा करता है और अपना खुद का केस तैयार करता है। इसके बाद एक बेहद तनावपूर्ण और खतरनाक खेल शुरू होता है, जिसमें वह सच को सामने लाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर हद पार कर देता है और सब कुछ दांव पर लगा देता है।

कहां देख सकते ये फिल्म

‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च, 2026 से मनोरमामैक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही है। सस्पेंस, ड्रामा और जबरदस्त किरदारों के मेल से बनी इस मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button