Ajab-GajabBreaking NewsNational

सिलीगुड़ी से कंचनजंगा और सहारनपुर से दिख रहीं हिमालय की चोटियां

नई दिल्ली। देशभर में पिछले लगभग डेढ़ माह से जारी लॉक डाउन की वजह से प्रकृति ने राहत की सांस ली है। यही वजह है कि कुदरत के अद्भुत नज़ारे लोगों को देखने को मिल रहे हैं। दरअसल बचपन से ही हम सभी हिमालय की कहानियां सुनकर बड़े हुए है। ऐसे में जिन लोगों को साक्षात हिमालय के दर्शन हो जाएं, वो काफ़ी ख़ुशकिस्मत हैं। वैसे अब इन ख़ुशकिस्मत लोगों में सराहनपुर और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी वालों का नाम भी शामिल है। लॉकडाउन की वजह से देश के वातावरण में काफ़ी बदलाव आया है। इस वजह से अब कई जगहों से हिमालय की पहाड़ियां साफ़ दिखाई दे रही हैं।

सहारनपुर से आजकल 30 साल में पहली बार हिमालय की बर्फीली पहाड़ियां फिर से दिखने लगी हैं। ऐसा उत्तर प्रदेश की वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स के 50 अंकों से नीचे गिरने की वजह से हुआ है। ये इस लॉकडाउन और पर्यावरण में सुधार का पहला दृश्य नहीं है, इससे पहले भी पंजाब के जालंधर से हिमालय की धौलाधार रेंज दिखने लगी थी, गंगा और यमुना का पानी पीने योग्य हो गया है और इतना ही नहीं कई न्यूज़ एजेंसीज में तो गंगा नदी में डॉल्फिंस देखने का दावा भी किया है। वहीं बिहार से माउंट एवरेस्ट देखे जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

रमेश पांडेय, जो कि एक फारेस्ट सर्विस अफसर और उत्तर प्रदेश के बायोडायवर्सिटी बोर्ड के सेक्रेटरी है, ने ट्विटर के माध्यम से ये ट्वीट किया कि “हिमालय की बर्फ से ढंकी चोटियां अब सहारनपुर से दिखने लगी हैं। लॉकडाउन और बरसात ने हवा की गुणवत्ता को बेहतर कर दिया है। इन तस्वीरों को दुष्यंत, जो एक इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर हैं, ने सोमवार की शाम को अपने वसंत विहार कालोनी से क्लिक किया है,।”

 

आपको बता दें कि रविवार की शाम बारिश के बाद अचानक ये दृश्य सामने आया। ये चोटी सहारनपुर से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। इन्कम टैक्स अधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया, ‘रविवार शाम बारिश के बाद नजारा देखकर वह भी एक बार को शॉक्ड हो गए थे। चकराता से ऊपर की ओर गंगोत्री यमुनोत्री पर्वत श्रृंखला की बंदर पूंछ आदि की पहाड़ियां साफ दिखाई दे रही थीं, जिन्हें उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया हैं। यह पहाड़ियां करीब 200 किलोमीटर दूर हैं।’

Advertisements
Ad 23

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से दिखा कंचनजंगा

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पहाड़ कंचनजंगा भी साफ़ देखा जा सकता है। ट्विटर पर इस ख़ूबसूरत नज़ारे की फ़ोटो अशीष नामक यूज़र ने पोस्ट की है।

इस दृश्य को कैमरे में अशीष के पिताजी ने कैद किया था। प्रदूषण की वजह से हम दुनिया की कितनी ख़ूबसूरत चीज़ें मिस रहे कर रहे थे। अब लॉकडाउन का दुख थोड़ा हल्का लग रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button