सिरफिरे आशिक़ ने एक तरफा प्यार में पहले युवती, फिर खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में देर शाम एक सिरफिरे आशिक़ ने एक तरफा प्यार के चलते एक युवती को गोली मार दी। बाद में आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार दिल्ली का मुखर्जी नगर इलाका देेेर शाम गोलियों की आवाज से दहल उठा। यहां एक लड़के ने कथित रूप से लड़की को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार देर शाम सूचना मिली की मुखर्जी नगर में एक लड़के और लड़की को गोली लगी है।शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके से पुलिस को एक खत भी प्राप्त हुआ है, जिससे मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जांच में पाया कि युवती पहले से शादीशुदा थी जबकि युवक एक तरफा प्यार में उसके पीछे पड़ा हुआ था। संभवतः उसने ये कदम इसी सनक के चलते उठाया होगा।