Breaking NewsUttarakhand

हमेशा ही उत्तराखंड के हित की बात करती आई हैं समाजसेवी भावना पांडे

समाजसेवी भावना पांडे आमजन से जुड़े कईं मुद्दों को लेकर कार्य कर रही हैं। कहना ना होगा कि वे आज प्रदेश की आम जनता की आवाज बनकर सामने आई हैं।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने जनसेवा के कार्यों से समाज के भीतर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यदि भावना पांडे के जनसेवा के कार्यों की ही बात करें तो वे समय-समय पर आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाती रही हैं।

भावना पांडे के विरोध करने के अंदाज ने जहां एक ओर आम जनता व मीडिया के बीच उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया है, तो वहीं वे अपने विरोधियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर भी उभरीं। पहाड़ की बेटी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे हमेशा ही उत्तराखंड के हित की बात करती आई हैं।

Advertisements
Ad 26

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि पहाड़ की पीड़ा और यहां की जनसमस्याओं को देखते हुए उन्होंने जनता कैबिनेट पार्टी के रूप में एक राजनीतिक दल का गठन किया था, जिससे वे और बेहतर तरीके से अपने जनसेवा के कार्यों को अंजाम दे सकें। किंतु फ़िलहाल वे पार्टी पॉलिटिक्स न करके समाजसेवा के कार्यों में ही अपना समय दे रही हैं।

समाजसेवी भावना पांडे राज्य के बेरोजगार युवाओं, पहाड़ की महिलाओं की दशा, पलायन एवं उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में जरूरी सुविधाओं का अभाव आदि आमजन से जुड़े कईं मुद्दों को लेकर कार्य कर रही हैं। कहना ना होगा कि वे आज प्रदेश की आम जनता की आवाज बनकर सामने आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button