Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने जताया रोष

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दिनदहाड़े हत्याकाण्ड की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेशभर में लगातार हो रही खूनी वारदातों से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवक, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में बढ़ते अपराधों की वजह से जनता का जीना मुहाल हो गया है, लोग दहशत के साये में जीने को विवश हैं। वहीं पुलिस प्रशासन अपराधों को रोक पाने में पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बीते बुधवार को देहरादून के तिब्बती मार्केट में युवक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हुई हत्या को अभी दो दिन ही बीते थे कि शुक्रवार सुबह फिर से एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा, राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। राजधानी देहरादून आज क्राइम कैपिटल बन चुकी है।

Advertisements
Ad 26

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। राजधानी में लगातार सामने आ रही इस तरह की दिल दहला देने वाली घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिर्फ देहरादून में ही नहीं प्रदेशभर में अपराध तेजी से बढ़ रहा है।

डॉ. अभिनव कपूर ने बीते गुरुवार को हल्द्वानी में हुई युवक और युवती की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि हल्द्वानी मंडी परिसर में डबल मर्डर की अत्यंत दुखद घटना हुई। युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं अन्य घटनाओं में देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश नामक युवक ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। इसके अलावा ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या, विकास नगर में छात्रा मनीषा तोमर की हत्या और तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्याकाण्ड की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेशभर में लगातार हो रही खूनी वारदातों से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button