Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर दी शुभकामनाएं

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं, जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। इस वर्ष 10 अप्रैल को महावीर स्वामी की जयंती मनाई जा रही है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को महावीर जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान महावीर जी का जीवन-दर्शन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं, जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। इस वर्ष 10 अप्रैल को महावीर स्वामी की जयंती मनाई जा रही है। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 वर्ष कठोर तप किया था, जिससे उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। बाद में उन्होंने दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे वह धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर जैन मंदिरों में उत्सव होता है। मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती हैं। भगवान महावीर जी सभी का कल्याण करें यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button