Breaking NewsNational

‘आप’ को लेकर दुःखी हुए अन्ना

रालेगण सिद्धि। आम आदमी पार्टी ‘आप’ को लेकर अन्ना हजारे इन दिनों बहुत दुखी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपने एक बयान में कहा है कि वह ‘यह देखकर बहुत दुखी हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ सहयोगी जेल जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य धोखाधड़ी में लिप्त हैं।’

हजारे ने कहा, ‘मुझे बहुत पीड़ा पहुंची है..वह (केजरीवाल) जब मेरे साथ थे तो उन्होंने ग्राम स्वराज पर एक पुस्तक लिखी थी..क्या हम इसे ग्राम स्वराज कहेंगे? इस कारण मैं बहुत दुखी हूं। मैं जिस आशा के साथ उन्हें (केजरीवाल को) देख रहा था, वह समाप्त हो गयी।’

Advertisements
Ad 27

उनका यह बयान आम आदमी पार्टी के विधायक संदीप कुमार की गिरफ्तारी के बाद आया है जिन पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button