Breaking NewsUttarakhand

होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शहर में देह व्यापार के बारे में सूचनाएं मिली थीं। इसके लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगाया गया था। यूनिट को पता चला कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।

देहरादून। जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार होटल का संचालक ही करा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वहां से एक महिला को मुक्त कराया है। इस होटल को सील कर दिया गया है। इसी तरह सहारनपुर रोड पर भी एक होटल को सील किया गया है। यहां भी पुलिस को ढेरों अनियमितताएं मिली थीं।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शहर में देह व्यापार के बारे में सूचनाएं मिली थीं। इसके लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगाया गया था। यूनिट को पता चला कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। टीम ने इस होटल पर छापा मारा तो वहां संचालक भरत सिंह निवासी हरगांव, आदिबद्री, चमोली और एक महिला मिली। पता चला कि भरत सिंह इस महिला से देह व्यापार कराता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कुछ समय पहले इस होटल को लीज पर लिया था। फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण यहां पर ग्राहकों की कमी रहती थी।

Advertisements
Ad 13

ऐसे में उसने इस महिला को पैसों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया। इसके चलते यहां पर अच्छे खासे ग्राहक आने लगे। ग्राहकों से जो पैसा मिलता था उसमें से कुछ पैसा इस महिला को भी दिया जाता था। एसपी सिटी ने बताया कि इस महिला को रेस्क्यू कर आरोपी भरत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसी तरह यूनिट ने सहारनपुर रोड स्थित किंगफिशर होटल पर भी छापा मारा। यहां पर देह व्यापार तो नहीं मिला लेकिन जांच में पता चला कि यहां आने वाले ग्राहकों का ब्योरा दर्ज नहीं किया गया था। ऐसे में इस होटल को भी सील कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button