Breaking NewsNational

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को किया ढेर, 4 जवान हुए घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बड़गाम में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद नौगाम इलाके में घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया था।

Advertisements
Ad 26

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, इस मुठभेड़ में 4 जवानों के जख्मी होने की भी खबरें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button