Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के भी आसार

देहरादून। बुधवार को खिली धूप के बाद उत्तराखंड में मौसम का मूड एक बार फिर बदलने जा रहा है। यदि मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के कई इलाकों में आज ओले गिर सकते हैं। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज ज्यादातर इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार उत्तराखंड के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

Advertisements
Ad 26

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।  मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को तेज गर्म हवाओं और बारिश, बर्फबारी के कारण कई पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन भी हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आशंका ज्यादा है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने सरकारी अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button