हरिद्वार: बीमार पिता की देखरेख करने आयी युवती के साथ अस्पताल परिसर स्थित गोशाला में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। यह मामला हरिद्वार रानीपुर झाल स्थित निजी अस्पताल का है।
ज्वालापुर क्षेत्रंतर्गत रानीपुर झाल के समीप स्थित भूमानंद धर्मार्थ अस्पताल में बहादराबाद थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति का इलाज बीस दिन से इसी अस्पताल में चल रहा था। पिता की देखभाल के लिए उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी अस्पताल में उसके साथ रह रही थी। अस्पताल परिसर में गोशाला भी बनी है।
आरोप है कि 19 जुलाई को अस्पताल की गोशाला का कर्मचारी गमलेश यादव पुत्र हरिओम निवासी ग्राम बाला किशनपुर थाना ऊहेली जिला बदायूं उ.प्र. किशोरी को अपने साथ बहला-फुसला कर अस्पताल के पीछे जंगल में ले गया।
आरोप है कि गमलेश ने जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजनों ने सूचना ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल करा दिया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। अस्पताल परिसर में धान लगाने वाले ठेकेदार के यहां आरोपी काम करता है।जिस किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है उसके पिता पर अस्पताल का एक लाख से अधिक का दवाई व डॉक्टरों का बिल बकाया है। परिजनों से बिल के भुगतान के लिए कहा गया था, लेकिन भुगतान की करने की बजाय इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
Advertisements
Read Next
June 17, 2025
Weather News: उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
June 17, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
June 17, 2025
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों पर समाजसेवी भावना पांडे ने जताई चिंता, कही ये बात
June 17, 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि: वंशिका सोनकर
June 18, 2025
देहरादून आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयरियों में लगा पुलिस विभाग
June 18, 2025
Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट
June 18, 2025
Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये ये महत्वपूर्ण फैसले
June 18, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक नमन : डॉ. अभिनव कपूर
June 18, 2025
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने किया नमन
June 17, 2025
गोवा से लखनऊ की फ्लाइट में उड़ान के बाद हुआ कुछ ऐसा, यात्रियों की अटकी सांसें
June 17, 2025
Weather News: उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
June 17, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
June 17, 2025
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों पर समाजसेवी भावना पांडे ने जताई चिंता, कही ये बात
June 17, 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि: वंशिका सोनकर
June 18, 2025
देहरादून आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयरियों में लगा पुलिस विभाग
June 18, 2025
Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट
June 18, 2025
Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये ये महत्वपूर्ण फैसले
June 18, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक नमन : डॉ. अभिनव कपूर
Back to top button