Breaking NewsNational

भारत-पाक सीमा पर तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा

कच्छ। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाक सीमा पर आज तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है और हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से 18 नौकाएं जब्त की हैं। सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों ने बताया कि आज के अभियान के दौरान गश्ती इकाई ने आत्मरक्षा और इन नावों में सवार अन्य मछुआरों को रोकने के लिए दो राउंड गोलियां चलाई। हालांकि कई मछुआरे भागने में सफल रहे।

Advertisements
Ad 27

सीमा सुरक्षा बल के गुजरात फ्रंटियर के अधिकारिक बयान में आज कहा गया है, “आज के ताजा अभियान से पिछले दो दिनों में पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या पांच हो गई है। वहीं, बीएसएफ द्वारा क्रीक क्षेत्र में गश्ती के दौरान 21 नाव पकड़ी गईं।” सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने कल भी इन्हीं स्थानों से दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था और तीन नौकाएं जब्त की थी। क्रीक के भारतीय क्षेत्र में पहले भी पाकिस्तानी मछुआरों को और उनकी नौकाओं को पकड़ा गया है। क्षेत्र के संवेदनशील होने के नाते भारतीय मछुआरों को भी क्रीक में मछली पकड़ने पर रोक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button