Breaking NewsUttarakhand

क्वारंटीन किए गए युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, पढ़िये ख़बर

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक में क्वारंटीन किए गए एक युवक की दून अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की मौत बुधवार रात दस बजे हुई। युवक गाजियाबाद से अपने दो साथियों के साथ पैदल 19 मई को अपने गांव पहुंचा था। 

यहां इन तीनों को आंगनबाड़ी केंद्र में क्वारंटीन किया गया था। 24 मई को युवक ने छाती में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर सीएचसी पुरोला से टीम ने पहुंच कर उसकी जांच की थी। जांच में युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था।

Advertisements
Ad 29

जिसके बाद 26 मई को युवक को चिकित्सकों ने सीएचसी पुरोला से उत्तरकाशी रेफर कर दिया। वहां से उसी दिन युवक को देहरादून रेफर कर दिया गया था। युवक के साथ आए दोनों युवा अभी क्वारंटीन सेंटर में ही हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज ने बताया कि युवक को उल्टी दस्त की शिकायत थी। उसे यहां सीएचसी पुरोला में भर्ती करने के बाद उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि युवक में कोविड के कोई भी लक्षण नहीं थे। दो-तीन बार सेंटर में पहुंचकर खुद उन्होंने उसका चेकअप किया था। वहीं स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि मृतक युवक की आंतों में इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन की शिकायत भी थी। कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button