Breaking NewsEntertainment

अल्लू अर्जुन के घर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई में शूटिंग छोड़ हैदराबाद रवाना हुए अभिनेता

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी का निधन हो गया है। वे 94 साल की थीं और उम्र की समस्याओं से जूझ रही थी।

मुंबई। पुष्पा फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अल्लू अर्जुन की दादी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। दादी के निधन से उनके घर में सन्नाटा पसरा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दादी की मौत की जानकारी मिलते ही अल्लू अर्जुन अपने शूटिंग प्रोजेक्ट्स छोड़कर मुंबई से हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Ad 26

अल्लू अर्जुन की दादी के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा शोक है, प्रशंसकों और उद्योग जगत के सहयोगियों की ओर से संवेदनाएं आ रही हैं। तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी सास के निधन पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘हमारी सास… श्री अल्लू रामलिंगय्या गारू की पत्नी कनकरथनम्मा गारू का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’

दिग्गज कॉमेडियन थे अल्लू अर्जुन के दादा

बता दें कि अल्लू अर्जुन आज साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। लेकिन अल्लू अर्जुन के परिवार में सिनेमा का ये अंकुर उनके दादा ‘अल्लू रामलिंगाह’ ने ही लगाए थे। अपने समय के टॉप कॉमेडियन और दिग्गज एक्टर रहे रामलिंगाह का काफी समय पहले निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी यानी अल्लू अर्जुन की दादी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। साल 2021 में अल्लू अर्जुन ने अपने दादा को याद कर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। जिसमें उनके परिवार की सिनेमाई सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा जी को दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button