Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बदला रहेगा मौसम, बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Advertisements
Ad 29

इसके अलावा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का भी अनुमान है। वहीं, केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे गर्मी से राहत मिलने के भी आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button