Breaking NewsNational

BIG BREAKING: भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर, महाराष्ट्र में BJP-NCP ने बनाई सरकार, फडणवीस दोबारा बने CM

मुंबई। भारत की राजनीती सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी ने सरकार बनाई, वही देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निवेदन पर राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन वापस ले लिया। जिसके बाद राज्यपाल ने बीजेपी और एनसीपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

इसके बाद बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वही एनसीपी के अजीत पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया। उन्होंने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

devendra755x555_1574476812_650x366

Advertisements
Ad 13

भारत की राजनीति में हुए इस सबसे बड़े उलटफेर ने सभी राजनीतिक दलों को सकते में डाल दिया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जनाधार दिया था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में स्थाई सरकार की आवश्यकता थी जिसके मद्देनजर बीजेपी ने एनसीपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने उन्हें दोबारा सीएम पद पर चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह का धन्यवाद प्रकट किया।

आपको बता दें इससे पूर्व शुक्रवार को कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर मंथन चल रहा था लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर पेच फंसा हुआ था। जिसका फायदा बीजेपी ने उठाया और शनिवार सुबह एक चौकाने वाली खबर के साथ बीजेपी और एनसीपी ने गठबंधन कर महाराष्ट्र में सरकार बना डाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button