Breaking NewsNational

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली NCR में दिखाई देगा ‘ताउते’ का असर!

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि ‘टाउ टे’ चक्रवात के और कमजोर पड़ने के साथ अगले दो दिन में दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। विभाग के स्थानीय केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि ताउते के उत्तर भारत की ओर बढ़ने पर दक्षिणी राजस्थान में बारिश हुई है।

श्रीवास्तव ने कहा, ”कल यह राजस्थान और हरियाणा के हिस्से में पहुंचेगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।”

Advertisements
Ad 29

विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिये बुधवार को ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है। साथ ही उसने बारिश तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है और दोनों मौसमी गतिविधियों के चलते बारिश होने का अनुमान है।

ताउते चक्रवात के सोमवार रात गुजरात के तट पर दस्तक देने के बाद राज्य में भारी बारिश हुई है। इससे पहले यह चक्रवात पूरे पश्चिमी तट को प्रभावित कर चुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button