Breaking NewsUttarakhand

हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को अचंभित करने वाले हॉकी के महान जादूगर 'मेजर ध्यानचंद जी' के शौर्य, साहस और कौशल ने भारतीय खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया एवं समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं समस्त देशवासियों और खेल प्रेमियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 29

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को अचंभित करने वाले हॉकी के महान जादूगर ‘मेजर ध्यानचंद जी’ के शौर्य, साहस और कौशल ने भारतीय खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका हॉकी के प्रति अद्वितीय समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button