Breaking NewsEntertainment

जल्दी ही रिलीज़ होगी गढ़वाली फीचर फिल्म “फ्यूंली”, सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

देहरादून /मुंबई/दिल्ली। उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा की तीसरी गढ़वाली फीचर फिल्म “फ्यूंली” को सेंसर बोर्ड द्वारा पास कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि सेंसर बोर्ड द्वारा अपना प्रमाण पत्र नए व डिजिटल फॉर्मेट में बदले जाने के बाद पहला प्रमाण पत्र गढ़वाली फीचर फिल्म “फ्यूंली” को प्राप्त हुआ है।

फिल्म के निर्माता निर्देशक लेखक व अभिनेता मनीष वर्मा ने बताया कि फिल्म जल्दी ही देश के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ की जाएगी। श्री वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड आज देश दुनिया में फिल्म के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है और यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म निर्माताओं को बहुत प्रोत्साहन दिया है। यह उनकी दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड में तेजी से फिल्मे बन रही हैं।

Advertisements
Ad 29

फिल्म “फ्यूंली” में कलाकारो के रूप में मनीष वर्मा, अनामिका बिष्ट, अब्बू रावत, सोनाली रावत, रमेश नौडियाल, शोभना रावत गायत्री, टम्टा एवँ बंशी लाल आदि सभी उत्तराखंडी कलाकार ही है। ‘विनर टाइम्स’ इस फ़िल्म का मीडिया पार्टनर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button