Breaking NewsEntertainment

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की इस एक्ट्रेस के बारे में ये बात जानकर रह जाएंगे हैरान

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में एक नाम बहुत ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। ये नाम है हाल ही में सिनेमाजगत से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मदालसा शर्मा का। मदालसा इस वक्त ‘अनुपमा’ सीरियल में काव्या नाम का किरदार निभा रही हैं। काव्या का ये किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। खास बात है कि इस सीरियल को शुरू हुए अभी कुछ वक्त ही हुआ है लेकिन शो टीआरपी के मामले में दूसरे नंबर पर है। इस शो के बाद से मदालसा सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी हुई है जिसकी वजह उनका सिनेमाजगत के मशहूर अभिनेता के परिवार से ताल्लुक भी है।

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि मदालसा बचपन से ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मदालसा नामचीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। वहीं उनकी मां शीला शर्मा कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मदालसा का कनेक्शन मिथुन चक्रवर्ती के परिवार से भी जुड़ा हुआ है।

मदालसा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहूरानी हैं। मदालसा और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की शादी जुलाई, 2018 में हुई थी।

20201001_084736

Advertisements
Ad 29

बचपन से ही फिल्मी परिवार से जुड़े होने की वजह से मदालसा का अभिनय की तरफ रुझान था।

मदालसा ने साल 2009 में तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का नाम ‘फिटिंग मास्टर’ था। मदालसा ने तेलुगू के अलावा कन्नड़, तमिल, जर्मन, पंजाबी और कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया। मदालसा ने अभी तक चंद हिंदी फिल्मों में ही काम किया। ये फिल्में ‘एंजल’, ‘सम्राट एंड को’, ‘पैसा हो पैसा’ और ‘मौसम इकरार के दो प्यार के’ हैं। इसके अलावा मदालसा ने कई तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्में भी की हैं। ये फिल्में हैं ‘शौर्य’, ‘राम लीला’, और ‘मेम वयासुकुवेचम’।

फिल्मों के बाद अब मदालसा ने टीवी की दुनिया में ‘अनुपमा’ सीरियल से कदम रखा है। इस सीरियल में मदालसा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो एक शादीशुदा आदमी वनराज शाह से प्यार करती है। शो में मदालसा का किरदार ग्रे शेड का है। शो में मदालसा के अभिनय के अलावा स्टाइल की भी जमकर तारीफ हो रही है। खास बात है कि ‘अनुपमा’ सीरियल टीआरपी में भी नंबर दो के पायदान पर बना हुआ है। इस सीरियल के अलावा मदालसा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार जुड़ी हुई हैं। आए दिन मदालसा कभी सेट की तो कभी आउटिंग की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button