Breaking NewsNational

रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत, पढ़िये पूरी खबर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सीनियर नेता और प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलस कर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी की मौत पटाखे से झुलसकर हो गई। बच्ची का नाम किया है जो दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रीता बहुगुणा जोशी की पोती किया की मौत आज सुबह करीब तीन बजे, दिल्ली के अस्पताल में हुई। जब प्रयागराज के अस्पताल में किया की हालत बिगड़ने लगी थी तो उसे  दिल्ली एम्स ले जाया गया था। एम्स में डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके और मासूम किया की आखिरकार मौत हो गई।

Advertisements
Ad 26

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज स्थित अपने घर आई थीं। बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। बताया जाता है कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button