प्रसिद्ध कहानीकार राय कृष्णदास की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रसिद्ध कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास जी की साधना, छायापथ, अनाख़्या और सुधांशु जैसी रचनाएं साहित्य जगत की समृद्धि का सशक्त आधार रहेंगी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने प्रसिद्ध कहानीकार एवं गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा-हिंदी गद्यगीत के प्रवर्तक, साहित्य वाचस्पति पुरस्कार और पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिन्दी गद्यगीत के प्रवर्तक और कहानीकार, ‘साहित्य वाचस्पति पुरस्कार’ तथा ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित रायकृष्ण दास जी ने ‘भारत कला भवन’ की स्थापना की थी जिसे वर्ष 1950 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को दे दिया गया। प्रसिद्ध कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास जी की साधना, छायापथ, अनाख़्या और सुधांशु जैसी रचनाएं साहित्य जगत की समृद्धि का सशक्त आधार रहेंगी।




