Breaking NewsNational

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

चंडीगढ़। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहले चमकौर साहिब सीट से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। यानी सीएम चन्नी इस बार 2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया के साथ विशेष बातचीत में कहा कि कांग्रेस 2 तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ दिनों में CM फेस राहुल गांधी तय करेंगे। कार्यकर्ताओं से बात करके CM फेस तय होगा। पद के लिए नहीं पंजाब के लिए हू्ं।

Image

कांग्रेस की बागी अदिति सिंह के पति अंगद सिंह का टिकट कट गया है। नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल का नाम भी शामिल है। मनीष बंसल बरनाला सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने यह अंतिम सूची जारी की है। कांग्रेस अब सभी 117 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस ने अटारी से तरसेम सिंह, खेमकरण से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना साउथ से ईश्वरजोत सिंह चीमा, जलालाबाद से मोहन सिंह, भदौड़ से चरणजीत सिंह चन्नी, बरनाला से मनीष बंसल व पटियाला से विष्णु शर्मा को टिकट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button