Breaking NewsLifeNational

घर पर ये उपाय करने से धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़िये पूरी जानकारी

वास्तु शास्त्र में आज जानिए हरे रंग की कैंडलस के बारे में। हरे रंग की कैंडलस को घर के उत्तर-पूर्वी कोने में लगाना चाहिए। इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। ऐसे ही घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुलाबी या फिर पीले रंग की मोमबत्ती लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्यार और विश्वास बना रहता है।

घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना अच्छा होता है। इससे घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है, साथ ही वहां रहने वाले लोगों का सम्मान बढ़ता है। वहीं घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में नीले रंग की कैंडलस लगाना अच्छा माना जाता है। इससे निगेटिविटी हमेशा दूर रहती है।

Advertisements
Ad 13

घर की पश्चिम दिशा में सफेद या हल्के पीले रंग की मोबत्तियां लगानी चाहिए। इस रंग की मोमबत्ती लगाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही घर की उत्तर दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से रचनात्मकता बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button