Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में तेवर दिखा रहा पारा, दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी के आसार है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश-बर्फबारी का असर तापमान पर बहुुत कम देखने को मिलेगा।

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद गत जनवरी में बारिश-बर्फबारी हुई तो सूखी ठंड से राहत मिली। साथ ही लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली थी लेकिन अब फरवरी के शुरुआत में ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह-शाम अभी भी ठंड है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते दिन के समय थोड़ी देर धूप में रहने से गर्मी का अहसास हुआ। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आलम यह रहा कि अभी तक सामान्य से नीचे रहने वाला न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आंकड़े पर दर्ज किया गया।

Advertisements
Ad 26

मौसम के जानकारों का कहना है कि इतना तापमान फरवरी के आखिरी सप्ताह या फिर 20 दिन गुजरने के बाद देखने को मिलता था। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश-बर्फबारी का असर तापमान पर बहुुत कम देखने को मिलेगा। खासकर चटक धूप का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा रहेगा।

शनिवार के मौसम की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड परेशान कर सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो नौ से 11 फरवरी तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की ज्यादा आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button