Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, पंचायत घरों के निर्माण के लिए दोगुनी धनराशि देगी सरकार

विभाग के उप निदेशक के मुताबिक राज्य में 1300 से ज्यादा पंचायत घरों का निर्माण होना हैं। इसमें से 803 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें पंचायत घर नहीं है। जबकि अन्य में ग्राम पंचायत भवन जर्जर बने हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में अब पंचायत घरों के निर्माण के लिए सरकार दोगुनी धनराशि देगी। पंचायत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने पर कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। राज्य गठन के 25 साल बाद भी 803 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं है।

राज्य में पंचायत घरों के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार इसके लिए 20 लाख रुपये दे रही है। यही वजह है कि राज्य सेक्टर से मिलने वाली धनराशि से पंचायत घरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

Advertisements
Ad 26

पंचायती राज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी के मुताबिक पंचायत घरों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की तर्ज पर धनराशि को 20 लाख रुपये किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया है।

विभाग के उप निदेशक के मुताबिक राज्य में 1300 से ज्यादा पंचायत घरों का निर्माण होना हैं। इसमें से 803 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें पंचायत घर नहीं है। जबकि अन्य में ग्राम पंचायत भवन जर्जर बने हैं। सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button