Breaking NewsUttarakhand

पार्षद वंशिका सोनकर ने होली मिलन समारोह में किया प्रतिभाग

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- हर्ष और उल्लास के इस पावन पर्व पर देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियां, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए, ईश्वर से यही कामना है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर की पुत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने नगर निगम देहरादून एवं टैगोर विला क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर बुधवार को देहरादून के नगर निगम प्रांगण में आयोजित होली अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने गुलाल लगाकर वहां मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- हर्ष और उल्लास के इस पावन पर्व पर देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियां, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए, ईश्वर से यही कामना है।

बता दें कि नगर निगम में आयोजित होली अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही विधायक गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर और देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल के अलावा भाजपा के कईं वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके साथ ही इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर ने टैगोर विला के सदाशिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सुगंधित फूलों की होली मिलन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी करनपुर मंडल देहरादून के द्वारा किया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button