Breaking NewsUttarakhand

निकाय चुनाव में मतदान नहीं कर पाये पूर्व मुख्यमंत्री, ये थी वजह

पिथौरागढ़ नगर निगम में मतदाता सूची में नाम गलत होने की वजह से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मतदान नहीं कर सके। उन्हें बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के नगर निगम में मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण आम मतदाता ही नहीं बल्कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मतदान करने से वंचित रह गए।

नगर निगम चुनाव में मतदान करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी दो दिन पूर्व पिथौरागढ़ आ गए थे। नगर के पनलोट वार्ड में उनका मतदान केंद्र था। जब मतदाता सूची देखी गई तो सूची में नाम गलत होने से वह मतदान नहीं कर सके। उन्हें बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।

Advertisements
Ad 13

पिथौरागढ़ नगर निगम के कई वार्डों में मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायतें लोग सुबह से ही करते नजर आए। कुछ मतदाता एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूचियों में अपना नाम ढूंढ़ते नजर आए।

मतदाता सूची में नाम नहीं होने या नाम में गड़बड़ी के कारण मतदान से वंचित रह गए लोगों का कहना था कि मतदाता सूची तैयार करने में घोर लापरवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button