Breaking NewsUttarakhand

असहाय लोगों की पीड़ा दूर कर मन को होती है प्रसन्नता : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर कहते हैं कि कोई भी हालात का सताया हुआ, दुखियारा और जरूरतमंद व्यक्ति यदि उनके पास सहायता मांगने आता है तो वे उसकी हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर अपनी सादगी, सच्चाई और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने सच्चे समाजसेवी के तौर पर आम जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

यदि डॉ. अभिनव कपूर के जनसेवा के कार्यों का ही जिक्र किया जाए तो वे बीते काफी वर्षों से समाजसेवा के कार्यों को करते आ रहे हैं। अपने मृदुभाषी और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर का कहना है कि लोगों की सेवा करने की शिक्षा और प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है।

Advertisements
Ad 13

डॉ. अभिनव कपूर कहते हैं कि कोई भी हालात का सताया हुआ, दुखियारा और जरूरतमंद व्यक्ति यदि उनके पास सहायता मांगने आता है तो वे उसकी हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन का दुःख-दर्द बांटकर और असहाय लोगों की पीड़ा को दूर कर उनके मन को प्रसन्नता होती है। डॉ. अभिनव कपूर क्षेत्रवासियों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते नजर आते हैं एवं जन समस्याओं के निवारण की अपने स्तर से हर संभव कोशिश करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button