Breaking NewsEntertainment

सौतेली बहनों की फ्रिक करने लगे हैं अर्जुन कपूर

मुम्बई। बॉलीवुड की कुछ स्टार डॉटर्स इन दिनों खासा चर्चा में हैं। जब बात स्टार्स डॉटर्स की आती है तो बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों खुशी और जाह्नवी की भी फ्रिक करने लगे हैं। यही कारण है कि जब जाह्नवी कपूर पर भद्दे कमेंट्स करने वाले ट्रोर्ल्स पर खबर बनीं तो अर्जुन कपूर भड़क उठे और उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से नाराजगी जाहिर की।

अर्जुन कपूर ने बहन जाह्नवी कपूर पर भद्दे कमेंट्स करने वाले ट्रोर्ल्स की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा, बड़े न्यूजपेपर की वेब टीम की इस न्यूज स्टोरी पर ट्रोर्ल्स कमेंट लिखें, स्लो क्लैप इस बात के लिए मीडिया ट्रोर्ल्स को अटेंशन देता है और अंत में ट्रोर्ल्स की जीत हो जाती है। दरअसल अर्जुन कपूर के द्वारा शेयर किए गए आर्टिकल में जाह्नवी कपूर के कपड़ों पर ट्रोर्ल्स की क्या प्रतिक्रियाएं है, यह बताया गया है।

Advertisements
Ad 13

अर्जुन कपूर की पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर खुशी और जाह्नवी के लिए प्यार को देखकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जिस तरह से आप बहन खुशी और जाह्नवी का बचाव कर रहे हैं आपने लाखों दिलों का दिल जीत लिया। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, बाबा आपने बहुत जल्दी धुलाई कर दी।

जाह्नवी कपूर जल्द ही ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही जाह्नवी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगी। फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनीं इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। धड़क मराठी फिल्म सैराट का ऑफिशियल रीमेक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button