Breaking NewsUttarakhand

अत्यंत पवित्र माना गया है सावन का महीना : संजय कुमार

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार ने कहा आज दिव्यप्रेम सेवा मिशन चंडीघाट हरिद्वार में कर्मयोगी संतपुरुष परम श्रद्धेय आशीष जी के सानिध्य में दिव्ययेश्वर महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

संजय कुमार ने कहा- कहा सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। भगवान भोलेनाथ पूजा से प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन का महीना अत्यंत पवित्र महीना माना गया है।

20210817_175840

उन्होंने कहा श्रावण यानी सावन का महीना बीते 25 जुलाई 2021 से आरंभ हुआ था। वर्तमान समय में चातुर्मास चल रहा है। सावन का महीना चातुर्मास का प्रथम महीना है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। भगवान भोलेनाथ पूजा से प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

Advertisements
Ad 13

संजय कुमार ने आगे कहा कि सावन का आखिरी सोमवार पंचांग के अनुसार 16 अगस्त 2021 को सोमवार में था। इस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। सोमवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहा। इस दिन अनुराधा नक्षत्र था। सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने कहा सावन का महीना अत्यंत पवित्र महीना माना गया है। सावन में सोमवार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है। इसीलिए सावन में सोमवार को महत्व प्रदान किया गया है। इस बार सावन का पहला सोमवार पंचांग के अनुसार 26 जुलाई 2021 को था।

संजय कुमार ने कहा इसलिए हरिद्वार पहुँचकर दिव्यप्रेम सेवा मिशन चंडीघाट हरिद्वार में कर्मयोगी संतपुरुष परम श्रद्धेय आशीष जी के सानिध्य में दिव्ययेश्वर महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button