Breaking NewsSports

T20 World Cup से बाहर होते ही पाकिस्तानी कप्तान ने रोया दुखड़ा, बाबर आजम पर साधा निशाना

पाकिस्तानी टीम का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबलों के साथ ही खत्म हो गया, जिसमें वह सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान सामने आया है।

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए पहुंची थी, तो सभी को उम्मीद थी कि वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहेगी, लेकिन उनका सफर सुपर-8 में ही खत्म हो गया। पाकिस्तान की टीम ने सुपर-8 में अपना आखिरी मैच मेजबान श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेला जिसमें वह 5 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब तो रहे लेकिन खराब नेट रनरेट के चलते न्यूजीलैंड से नीचे रह गए और सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को बना पाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं टूर्नामेंट में सफर खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में बाबर आजम पर बड़ा निशाना साधा है।

पूरे टूर्नामेंट में बैटिंग हमारे लिए हमेशा चिंता का विषय रही

सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बैटिंग नहीं कर सके। सिर्फ साहिबजादा फरहान थे जो बल्लेबाजी में कुछ कर सके जिसमें उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन इसके अलावा अगर कोई उनकी थोड़ी और मदद कर सकता, तो कहानी अलग हो सकती थी। पूरे टूर्नामेंट में बैटिंग हमेशा हमारे लिए चिंता का विषय रही। खासकर मिडिल ऑर्डर जो पिछले कुछ सालों से हमारे लिए एक बड़ी समस्या रहा है। हमें बैठकर उस डिपार्टमेंट पर भी अब अधिक ध्यान देना होगा। हम इस मैच में आखिरी के 2 ओवर्स में सिर्फ 14 रन ही बना सके और 5 विकेट गंवा दिए। हम जैसा चाहते थे वैसा फिनिश नहीं कर पाए।

Advertisements
Ad 26

बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ मैच में नहीं मिला था मौका

इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए जब पाकिस्तानी ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया था तो उसमें बाबर आजम को जगह मिलने के बाद से लगातार काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बाबर आजम इस टूर्नामेंट में बड़े मैचों में बल्ले से कोई खास कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो सके, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था। बाबर के अलावा खुद पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा भी जो मिडिल ऑर्डर में खेल रहे थे, वह भी टूर्नामेंट में अपने बल्ले से कोई खास योगदान देने में कामयाब नहीं रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button