Breaking NewsUttarakhand

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार वर्मा बीती 9 अगस्त 2025 से तपस्थली रांझावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। 14 दिसंबर उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया।

Advertisements
Ad 29

नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उसी दिन उसे हायर सेंटर महंत इंद्रेश अस्पताल में रेफर कराया। जहां सोमवार को मौत हो गई। परिवार ने मौत के कारण और हालात की जांच करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button