Breaking NewsUttarakhand

उत्‍तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

देहरादून। उत्‍तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों धूप हल्‍की हो रही है। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार लग रहे हैं। वहीं सोमवार पांच दिसंबर को देहरादून में भी सुबह आठ बजे तक धुंध छाई रही। जिससे सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद में धूप निकल आई और ठंड से राहत मिल गई।

वहीं अब राज्‍य के तराई क्षेत्रों में धीरे-धीरे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों ने मौसम साफ रहने और ठंड में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है। जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा।

Advertisements
Ad 13

उन्‍होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 25.05 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 8.09 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 93 व न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। कुमाऊं मंडल की बात करें तो आज सोमवार को अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में आसमान साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी में धूप खिली रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button