Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार, जानिए कब दस्तक देगा मानसून

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिज़ाज़ बदला-बदला सा है। बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट आयी है। वहीं राज्य में इस साल मानसून सीजन में बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। केरल में मानसून की दस्तक होने के बाद मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। प्रदेश में मानसून 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

अमूमन एक जून को केरल में दस्तक देने के बाद उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 21 दिन लगते हैं। इस वर्ष केरल मानसून अपने सही समय पर पहुंचा है। ऐसे में अगर बीच में सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ तो उत्तराखंड में भी 21 जून के आसपास मानसून पहुंच जाएगा।

monsoon-rainfall

मौसम विभाग ने इस वर्ष पूरे उत्तर भारत रीजन में मानसून की बारिश 102 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में पिछले साल तक मानसून सीजन में सामान्य तौर पर 1229.1 मिमी बारिश होती थी। इस वर्ष सामान्य बारिश 1191 मिमी तय की गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार भारत रीजन में मानसून अच्छा रहेगा।

Advertisements
Ad 13

बता दें कि उत्तराखंड में सामान्य मानसून सीजन एक जून से 28-29 सितंबर तक रहता है। ऐसे में मौसम विभाग उम्मीद जता रहा है कि इस बार भी अच्छी बारिश होगी। वहीं, राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली है। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button