Breaking NewsUttarakhand

खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

देहरादून। राजधानी देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कार सवार आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
Ad 26

घटना की सूचना के बाद राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चकराता की मोर्चरी में रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button