गुरु अर्जन देव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत : अजय सोनकर
जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- गुरु अर्जुन देव जी का पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित रहा है। वे दया और करुणा के सागर थे। वे समाज के हर समुदाय और वर्ग को समान भाव से देखते थे।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने सिखों के पांचवे गुरु, गुरु अर्जन देव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले एवं श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का संकलन करने वाले सिखों के पाँचवे गुरु शहीद शिरोमणि “गुरु अर्जन देव” जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- निर्मल प्रवृत्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सहृदयता के मूर्तिमान स्वरूप, परम् पूज्य श्री गुरु अर्जन देव जी ने ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर की नींव रखकर देश को एक अनुपम उपहार दिया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का संपादन भाई गुरदास के सहयोग से किया था। उन्होंने रागों के आधार पर गुरु वाणियों का वर्गीकरण भी किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में स्वयं गुरु अर्जुन देव के हजारों शब्द हैं। उनके अलावा इस पवित्र ग्रंथ में भक्त कबीर, बाबा फरीद, संत नामदेव, संत रविदास जैसे अन्य संत-महात्माओं के भी शब्द हैं।
अजय सोनकर ने कहा- गुरु अर्जुन देव जी का पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित रहा है। वे दया और करुणा के सागर थे। वे समाज के हर समुदाय और वर्ग को समान भाव से देखते थे। अपना संपूर्ण जीवन मानवता एवं धार्मिक कार्यों को समर्पित करने वाले ब्रह्मज्ञानी, महान अमर बलिदानी गुरु अर्जन देव जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।