Breaking NewsNationalUttarakhand

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ली उत्तराखण्ड के 9वें मुख्यमंत्री की शपथ

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्यपाल केके पाॅल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अलावा 9 अन्य विधायकों ने भी राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह के इस कार्यक्रम की शुरूआत 3 बजकर 5 मिनट पर हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उनके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंच पर पंहुचते ही मोदी-मोदी के नारे परेड ग्राउण्ड में गूंजने लगे। मोदी ने भी हाथ हिलाकर वहां मौजूद भीड़ का अभिवादन किया।

PICT0049

Advertisements
Ad 13

कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल केके पाॅल ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी। त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बाद सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविन्द पांडे, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल और धनसिंह रावत ने उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान राजधानी देहरादून के परेड ग्राउण्ड के पास भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ सुबह से ही जमनी शुरू हो गई थी। सुरक्षा के लिहाज से परेड ग्राउण्ड के पास के क्षेत्र से यातायात का रूट डायवर्ट किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व सीएम हरीश रावत, विजय बहुगुणा, भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूरी, अजय भट्ट, श्यामजाजू, माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button