सर्दियों में जमें हुए नारियल के तेल को निकालने के लिए आज़माएं ये आसान उपाय
नारियल के तेल को पहाड़ी और ठंडे इलाके में जमने से रोकने के लिए वैज्ञानिकों नारियल के तेल में पाए जाने वाले ट्राईग्लिसराइड को मॉडीफाई करके उसका फॉर्म चेंज कर दिया है।

सर्दियों में नारियल का तेल तुरंत जम जाता है। ऐसे में अगर आप ठंड में नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं तो उसे पानी में रखकर पिघला सकते हैं। नारियल तेल को गर्म पानी में रख दें। इससे बोतल के अंदर जमा हुआ तेल आसानी से पिघल जाएगा।
जमे हुए नारियल के तेल को पिघलाने का एक और आसान तरीका है। अगर आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं तो नारियल के तेल की बोतल और उसके अंदर ड्रायर से गर्म हवा फेंकें। इससे तेल बिना किसी झंझट के आसानी से पिघल जाएगा और लगाने में भी आसानी होगी।
सर्दियों में नारियल तेल को जमने से बचाने का एक और तरीका है कि आप नारियल के तेल में थोड़ा एलोवेरा जेल या कोई दूसरा बिना जमने वाला तेल मिक्स कर दें। इस तरह आप पूरी सर्दी बिना झंझट के नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे नारियल का तेल जमेगा नहीं।
ठंड में नारियल का तेल जम जाता है। अगर बोतल चौड़े मुंह की है तो जमे हुए नारियल तेल को आसानी से निकाला जा सकता है। इसलिए नारियल के तेल को चौड़े मुंह की बोतल में रखें। नारियल तेल को हथेली पर रखकर रगड़ें। इससे जमा हुआ तेल पिघल जाएगा।
नारियल के तेल को पहाड़ी और ठंडे इलाके में जमने से रोकने के लिए वैज्ञानिकों नारियल के तेल में पाए जाने वाले ट्राईग्लिसराइड को मॉडीफाई करके उसका फॉर्म चेंज कर दिया है। परीक्षण में पाया गया है कि इसके बाद नारियल का तेल 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी नहीं जमेगा।