Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के भाजपा नेता उमेश अग्रवाल का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बीजेपी नेता और देहरादून भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का रविवार को सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3:30 बजे उनके सुभाष नगर स्थित निवास स्थान से लक्खी बाग तक निकाली जाएगी। इसके बाद लक्खीबाग शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ साल से वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। वह चार दिन पहले ही देहरादून आए थे। हालांकि अभी पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वे पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के करीबी बताए जाते थे। दून में व्यापारी नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न संगठनों में शोक की लहर है।

Advertisements
Ad 13

बता दें कि पांच जून को उत्तराखंड के वित्त मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश पंत का भी निधन हो गया था। शनिवार को पिथौरागढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को देहरादून के जॉलीग्रांट लाया गया था। अचानक भाजपा के दो बड़े नेताओं के निधन से प्रदेश में शोक की लहर छा गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button