Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश व बर्फबारी की संभावना

देहरादून। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। चार जिलों में ओलावृष्टि व अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम का मिजाज बदलने से बुधवार को मैदानी इलाकों में दिन के समय सर्द हवाएं चलीं, जबकि सुबह के समय धुंध लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहाड़ों में बर्फबारी व ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है।

Advertisements
Ad 13

यदि मौसम विज्ञानियों की मानें तो दून व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाये रहने से तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button