Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में शुरू हुए नामांकन

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार से उत्तराखंड में नामांकन शुरू हो गए। नामांकन के पहले दिन देहरादून की धर्मपुर विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता ने नामांकन भरा।

वहीं गढ़वाल की श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. धन सिंह रावत ने बगैर गाजे बाजे के नामांकन का एक सेट दाखिल किया। बताया गया कि 25 जनवरी को वह धूमधाम से नामांकन करेंगे।

चमोली-कर्णप्रयाग विधानसभा से कम्युनिष्ट प्रत्याशी इंद्रेश मैखुरी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कुमाऊं मंडल में किसी भी उम्मीदवार ने पहले दिन नामांकन नहीं भरा।

Advertisements
Ad 26

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button