Breaking NewsUttarakhand

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने किया नमन

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने देश की महान योद्धा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अतुल्य बलिदान युगों-युगों तक सभी को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

Advertisements
Ad 26

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी ने अपने रणकौशल, युक्तिपूर्ण युद्धनीति और वीरता से न केवल अंग्रेज़ी हुकूमत की नींव हिला दी, बल्कि पूरे देश में स्वाधीनता की अलख जगा दी। ‘मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी’ उनका यह स्वाभिमानी उद्घोष आज भी हर भारतवासी के हृदय में गर्व का भाव भर देता है। उनकी वीरता और बलिदान ने नारी शक्ति की क्षमताओं का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो कालजयी है। उनकी गौरवगाथा हर युग में नारी शक्ति और स्वराज्य के प्रति समर्पण की अमिट प्रेरणा रहेगी।

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button