Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के युवा और मातृशक्ति मिलकर करें जेसीपी को मजबूत: भावना पांडे

देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड की मातृशक्ति एवँ युवाओं से आह्वान किया है कि सभी एकजुट होकर आगे आएं और जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) से जुड़ें।

मीडिया को जारी अपने एक बयान में जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आये 21 वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है, किन्तु आज भी प्रदेश की महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

AD

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिलाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि जिस मातृशक्ति का उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उसे ही आज उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने महिलाओं की दशा को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिस वजह से आज भी राज्य की महिलाओं की हालत दयनीय बनी हुई है। पहाड़ों में आज भी महिलाओं को दाना-पानी जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने गंभीर मुद्दे के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि ना सिर्फ राज्य की महिलाएं बल्कि प्रदेश के युवा भी उपेक्षा की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है, जिस वजह से उत्तराखंड से तेजी से पलायन हो रहा है।

भावना पांडेय ने कहा कि इस गंभीर समस्याओं को दूर करने तथा राज्य की महिलाओं व युवाओं की स्थिति को सुधारने के लिए जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) का गठन किया गया। उन्होंने सभी युवाओं व महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर एक मंच पर आएं एवँ जनता कैबिनेट पार्टी से जुड़ें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास, महिलाओं के उत्थान व राज्य से बेरोजगारी मिटाने के लिए उत्तराखंड के लोग जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) को मजबूत करें। उन्होंने उत्तराखंड वासियों से निवेदन करते हुए कहा कि दिल्ली दरबार से संचालित होने वाली मतलबी पार्टियों से सावधान रहें। प्रदेश की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में अन्य विकल्प के रूप में जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) को ही चुनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button