Breaking NewsNational

वाजपेयी की तबीयत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। देर रात एम्स ने अटलजी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। इसमें बताया गया कि उनकी तबियत काफी बिगड़ गई। अस्पताल अगला बुलेटिन दोपहर 12 बजे तक जारी कर सकता है। गुरुवार सुबह से ही लोगों के एम्स आने का सिलसिला शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुबह 6.30 बजे हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम को एम्स पहुंचे थे। अटलजी को यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के चलते 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। वह पिछले 9 साल से बीमार चल रहे हैं। मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उनसे मिलने एम्स पहुंचीं। इसके बाद पीयूष गोयल, सुरेश प्रभु, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और अश्विनी कुमार चौबे भी एम्स गए।

लाल किले पर भाषण में मोदी ने अटल को किया था याद : 

72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी ने आज अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा- कश्मीर के मुद्दे का हल निकालते वक्त हम अटलजी के नजरिये पर चलेंगे, जो इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत पर आधारित था।

Advertisements
Ad 13

2009 में तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया

– 2009 में वाजपेयी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद कई दिन वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि, बाद में वह ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

– इसके बाद कहा गया कि वाजपेयी लकवे के शिकार हैं। इस वजह से वह किसी से बोलते नहीं थे। बाद में उन्हें स्मृति लोप हो गया। उन्होंने लोगों को पहचानना भी बंद कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button