Breaking NewsNational

वाजपेयी को उनकी दत्तक पुत्री ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि नई दिल्ली के स्मृति स्थल पर की गई। उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुबह भाजपा हेडक्वार्टर में उनका शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था जहां भाजपा के सभी दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वे 93 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष राहुल गांधी भी भाजपा दफ़्तर पहुंचे।

Advertisements
Ad 13

भाजपा दफ़्तर में कार्यकर्ताओं की भीड़ अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे भाजपा दफ़्तर से शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के नेता इस अंतिम यात्रा में पैदल ही शामिल हुए।

वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। सूत्रों के अनुसार रविवार को अटल जी की अस्थियों को उनके परिजनों द्वारा हरिद्वार लाकर गंगा नदी में प्रवाहित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button