Breaking NewsUttarakhand

आम जनता के बीच युवा समाजसेवी के तौर पर अपनी पहचान बनाई वंशिका सोनकर ने

पार्षद वंशिका सोनकर ने जब से अपना पदभार संभाला है, तब से लेकर अब तक उन्होंने इंदिरा कॉलोनी वार्ड के भीतर अनेक जनसेवा एवं विकास के कार्य करवाये हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने अपने द्वारा करवाये गए जनसेवा के कार्यों से बहुत कम समय में आम जनता के बीच युवा समाजसेवी के तौर पर अपनी एक पहचान बनाई है।

यदि वंशिका सोनकर की तत्परता की ही बात करें तो वे जनसेवा से जुड़े कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहती हैं। क्षेत्र में कोई भी समस्या होने पर वे तुरन्त मदद को पहुंच जाती हैं। यदि क्षेत्र वासियों की मानें तो, वार्ड की जनता के बीच वंशिका ने छोटी उम्र में समाज सेवा की बड़ी मिसाल पेश की है।

Advertisements
Ad 13

क्षेत्रवासियों को आज पार्षद वंशिका सोनकर से गहरा लगाव हो गया है। वहीं जनसेवी वंशिका सोनकर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं एवं हमेशा जन समस्याओं को दूर के प्रयास करती हुई नज़र आती हैं। आज क्षेत्रवासी अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या के निवारण के लिए वंशिका सोनकर से ही मदद मांगते हैं।

बता दें कि पार्षद वंशिका सोनकर ने जब से अपना पदभार संभाला है, तब से लेकर अब तक उन्होंने इंदिरा कॉलोनी वार्ड के भीतर अनेक जनसेवा एवं विकास के कार्य करवाये हैं। ये कार्य आज भी निरंतर रूप से उनके द्वारा करवाये जा रहे हैं। पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा किये जा रहे जनसेवा के कार्यों से वार्ड की जनता ने काफी राहत महसूस की है, आज वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button